विकेटकीपर ऋषभ पंत क्या इंग्लिश प्लेयर के हाथ-पैर तोड़ना चाहते थे? - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर ऋषभ पंत क्या इंग्लिश प्लेयर के हाथ-पैर तोड़ना चाहते थे?

ऋषभ पंत का बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो आया सामने।

Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

इन दिनों विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की हर जगह चर्चा हो रही है, साथ ही ये खिलाड़ी बेहद शानदार फॉर्म में है। लेकिन इन सब के बीच कल इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में कुछ ऐसा हो गया कि, हर कोई विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बात कर रहा है।

हाल ही विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मारा था शतक

कुछ समय पहले ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच खेला, इस मैच में पंत के बल्ले से शानदार शतक निकला था और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे।

इंग्लैंड के प्लेयर के साथ मारपीट करना चाहते थे विकेटकीपर ऋषभ पंत?

*ऋषभ पंत का बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में विकेटकीपर पंत इंग्लैंड के खिलाड़ी को लेकर बात कर रहे हैं।
*रन लेने के दौरान पंत के बीच में आ गए थे डेविड विली।
*पंत ने रोहित से पूछा- टक्कर मार दूं क्या इसे, रोहित बोले- हां मार दे।

स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई विकेटकीपर ऋषभ पंत की आवाज

https://twitter.com/time__square/status/1545764193101438978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1545764193101438978%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftakkar-maar-du-kya-rishabh-pant-at-his-hilarious-best-as-david-willey-obstructs-his-way-on-field%2F

कल पंत को मिली थी अलग जिम्मेदारी

दूसरी ओर कल इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान रोहित शर्मा के साथ ओपन करने पंत आए थे और इस फैसले से कई दिग्गज खुश भी हुए थे।

युवा खिलाड़ी को लेकर कई दिग्गजों ने रखी थी अपनी बात

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर ने पंत को लेकर अपनी राय रखी थी, जाफर ने कहा था कि पंत ओपन कराना चाहिए और कल के मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही। तो लिटिल मास्टर यानी की सुनील गावस्कर ने भी पंत को सफेद गेंद के खेल में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का सुझाव दिया था।

close whatsapp