BAN v IND: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पंत हुए वनडे सीरीज से बाहर
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौर पर बुरी तरह फेल रहे थे।
अद्यतन - Dec 4, 2022 11:45 am

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। बता दें कि टीम इंडिया करीब सात साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने आई है। वहीं आज 4 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जा रहा है।
वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट न होने के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने पंत के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मुताबिक ऋपभ पंत 14 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं। साथ ही बता दें कि पंत की जगह दूसरे वनडे से दिग्गज ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
🚨 UPDATE
In consultation with the BCCI Medical Team, Rishabh Pant has been released from the ODI squad. He will join the team ahead of the Test series. No replacement has been sought
Axar Patel was not available for selection for the first ODI.#TeamIndia | #BANvIND
— BCCI (@BCCI) December 4, 2022
टीम इंडिया का वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो दोनों टीमों के बीच इस सीरीज के दौरान तीन मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जा रहा है। तो वहीं इसके बाद वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा तो तीसरा और अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के बीच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की अपडेटड टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, ईशान किशन (विकटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और यश दयाल।