क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कबूलनामा, पंत की वजह से ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को हुआ करोड़ों का फायदा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली थी।
अद्यतन - Jul 24, 2022 6:01 pm

2020-21 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और वो दौरा कई मायनों में टीम इंडिया के लिए यादगार रहा था। भारत ने उस दौरे पर न केवल टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी बल्कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया था जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की थी। उस दौरे पर टीम इंडिया को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वहां से भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की थी।
सीरीज का आखिरी मैच गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था। उस मैच की चौथी पारी में ऋषभ पंत ने 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी और टीम इंडिया की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पंत की उस पारी को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने पंत को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर अब वहां के फैंस उन्हें शुक्रिया कहना चाहेंगे।
ऋषभ पंत की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हुआ फायदा
दरअसल हालिया कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, “जनवरी 2021 में भारत को गाबा टेस्ट और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत दिलाने के लिए पंत की वो शानदार पारी अभी भी सभी को याद है। और उसी वजह से बोर्ड को उसके बाद मीडिया राइट्स में काफी फायदा हुआ था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए यह डील उस समय हासिल की जब इंडियन प्रीमियर लीग और दुनिया के बांकी फ्रेंचाइजी लीग के लिए मीडिया प्रसारण को लेकर होड़ मची हुई थी। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चैनल नाइन का कॉन्ट्रैक्ट का था लेकिन 2021 में भारतीय दौरे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डिज्नी हॉटस्टार के साथ अपना करार किया और एक रिकॉर्ड बोली के साथ बोर्ड ने अपने मीडिया राइट्स को बेचा।
सीए ने रविवार को डिज्नी स्टार के साथ पूरे भारत और पूरे एशिया में अन्य क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रसारित करने के लिए एक ऐतिहासिक सौदे की घोषणा की थी। 2023-24 में शुरू होने वाले सात साल के सौदे में डिज्नी स्टार ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले पुरुषों और महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ-साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) और महिला बीबीएल के सभी मैच प्रसारित करेगा।