IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत पर लगेगी सबसे बड़ी बोली!, पूर्व नीलामीकर्ता ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत पर लगेगी सबसे बड़ी बोली!, पूर्व नीलामीकर्ता ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है।

Richard Madley And Rishabh Pant (Pic Source-X)
Richard Madley And Rishabh Pant (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। बता दें कि, कार दुर्घटना के बाद आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने शानदार वापसी की और अपनी बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग से तमाम फैंस का दिल जीता। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल और Tristan Stubbs को रिटेन किया है, जबकि उनके पास नीलामी में दो राइट टू मैच कार्ड उपलब्ध है।

आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी कई फ्रेंचाइजी है जो ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही जबरदस्त रहा है।

हाल ही में प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ऋषभ पंत पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली फ्रेंचाइजी उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल नहीं करेगी।

प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि, ‘ऋषभ पंत पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग सकती है। मुझे नहीं लगता कि दिल्ली कैपिटल्स फिर से अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। मुझे लगता है कि उनके लिए जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।’

इन कीमतों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा: रिचर्ड मैडली

रिचर्ड मैडली ने आगे कहा कि, ‘इन कीमतों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हर नीलामी से पहले मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है कि किस पर सबसे बड़ी बोली लगेगी। इसको लेकर कोई कुछ भी नहीं कह सकता है और भविष्यवाणी आप ही के लिए काफी परेशानी वाली हो सकती है।’

सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें आगामी नीलामी में जरूर होंगी। बता दें कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?