अचानक इमोशनल हुए ऋषभ पंत, धोनी के जन्मदिन पर अकेले ही काट लिया CAKE - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक इमोशनल हुए ऋषभ पंत, धोनी के जन्मदिन पर अकेले ही काट लिया CAKE

आज है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का 42वां जन्मदिन।

Rishabh Pant And Dhoni (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant And Dhoni (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में एक समय गुरु और चेले की जोड़ी साथ में खेला करती थी, जी हां हम बात कर रहे हैं धोनी और ऋषभ पंत की। धोनी के टीम इंडिया से जाने के बाद से, ऋषभ पंत के हाथों में विकेट के पीछे खेल को संभालने की जिम्मेदारी है। फिलहाल पंत सड़क हादसे में लगी चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, वहीं उन्होंने आज धोनी के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया गया है।

सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ धोनी का ही नाम है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी आज यानी की 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहा है, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस समय हर जगह सिर्फ और सिर्फ धोनी का ही नाम है। खासकर Twitter पर माही का नाम Trend कर रहा है, वहीं इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया का हर खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है और साथ वाली तस्वीर पोस्ट कर रहा है।

ऋषभ पंत ने धोनी के लिए ये क्या कर डाला अब?

*आज है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का 42वां जन्मदिन।
*इस मौके पर ऋषभ पंत ने अपनी 2 तस्वीर की सोशल मीडिया पर शेयर।
*इस तस्वीर में पंत नजर आ रहे हैं केक के साथ, लिखा मजेदार कैप्शन।
*पंत ने लिखा- जन्मदिन मुबारक माही भाई, आप साथ नहीं हो तो केक मैं काट लेते हूं।

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का वायरल हुआ पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहा है ये खिलाड़ी

वहीं सड़क हादसे का शिकार हुए पंत अब वापसी की राह पर लौट आए हैं, जहां ऋषभ पंत NCA में फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं। साथ ही ये खिलाड़ी लगातार अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर नई-नई अपडेट दे रहा है, जिसे देखकर लग रहा है की पंत जल्दी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ जाएंगे।

हाल ही में NCA से पंत ने ये वाली तस्वीर की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp