हर्षा भोगले के सवाल पर भड़के ऋषभ पंत, कहा- ‘मेरे लिए तुलना अभी ठीक नहीं’ - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षा भोगले के सवाल पर भड़के ऋषभ पंत, कहा- ‘मेरे लिए तुलना अभी ठीक नहीं’

पंत ने कहा कि जब मैं 30 या 32 साल का हो जाऊं तब आप मेरा कंपैरिजन कर लेना।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। आज 30 नवंबर बुधवार को दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि सीरीज के दौरान ज्यादातर मैच में बारिश देखने को मिली है और आखिरी मुकाबले के शुरू होने से पहले भी हल्की बारिश हुई थी।

इस दौरान प्रसारणकर्ता अमेज़न प्राइम की ओर से हर्षा भोगले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बात कर रहे थे और इस चर्चा के दौरान उन्होंने जब पंत से एक ऐसा सवाल पूछा तो ऋषभ पंत इस सवाल पर भड़कते हुए नजर आए।

तुलना वाले सवाल पर बोले भड़के ऋषभ पंत

गौरतलब है कि हर्षा भोगले इस इंटरव्यू में ऋषभ पंत से मैच से जुड़ी बात कर रहे थे और इस चर्चा के दौरान उन्होंने ऋषभ पंत से एक सवाल पूछा। सवाल था कि मैंने वीरू से बहुत साल पहले एक सवाल पूछा था और वह सवाल अब मैं आपसे पूछ रहा हूं। आपको देखकर लगता है कि यार बैट व्हाइट बॉल गेम तो इनकी खास बात होगी लेकिन आपका टेस्ट रिकॉर्ड बहुत सबसे अच्छा है।

और इस सवाल का जवाब देने के दौरान ऋषभ पंत भड़कते हुए नजर आए और जबाव में हर्षा को कहा, सर रिकॉर्ड तो नंबर है मेरे हिसाब से और मेरा व्हाइट बॉल का रिकॉर्ड भी खराब नहीं है, ठीक है, और इसके बाद पंत ने कहा, तुलना करना तो अपनी लाइफ का पार्टी नहीं है ना सर। अगर आपको तुलना करना है तो अभी मैं 24 साल का हूं। जब मैं 30 या 32 साल का हो जाऊं तब आप मेरा कंपैरिजन कर लेना।

देखें वीडियो

वहीं तीसरे वनडे मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए है। क्रीज पर इस समय वाशिंगटन सुंदर 28 और युजवेंद्र चहल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

close whatsapp