Rishabh Pant का फिर लौट आया बचपन, IPL से पहले पूरी तरह CHILL कर रहा है ये खिलाड़ी
Rishabh Pant ने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 3:14 अपराह्न

बस कुछ दिन का और इंतजार है फिर मैदान पर Rishabh Pant की वापसी हो जाएगी, करीब डेढ़ साल बाद पंत 22 गज पर उतरने जा रहे हैं और इसे लेकर वो काफी उत्साहित भी हैं। दूसरी ओर दिल्ली टीम का ये खिलाड़ी लीग शुरू होने से पहले थोड़ा CHILL कर रहा है और इसका नजारा इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्या विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे Rishabh Pant?
डेढ़ साल पहले हुए सड़क हादसे में Rishabh Pant का घुटना काफी ज्यादा चोटिल हुआ था, ऐसे में इस खिलाड़ियों को अपने घुटने का अब खास ध्यान रखा होगा। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए गए हैं, जिसके मुताबिक पंत शायद इस IPL में विकेटकीपर के तौर पर नजर ना आए और वो टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी करेंगे। इससे पहले साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दिल्ली टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इस दौरान टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था। वहीं अब पंत की वापसी से पूरी टीम उत्साह से लबरेज है और टीम के पास इस बार हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स सहित कई धाकड़ खिलाड़ी हैं जो कभी खेल पलट देते हैं।
जब Rishabh Pant के अंदर का बच्चा जाग उठा
*Rishabh Pant ने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो किया है शेयर।
*इस वीडियो में पंत खिलौने उठाने वाला गेम खेलते हुए दिख रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान ये खिलाड़ी बच्चों की तरह उत्साहित भी नजर आया।
*IPL में पंजाब टीम के खिलाफ खेलेगी पंत की दिल्ली टीम पहला मैच।
Rishabh Pant की इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

फिटनेस पर पूरा का पूरा फोकस है इस खिलाड़ी का
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड IPL 2024 के लिए
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा।