ऋषभ पंत के वकील ने बताया, कैसे मृणांक सिंह ने उनके साथ धोखाधड़ी किया
धोखाधड़ी के मामले में पंत के वकील ने कहा है कि बाउंस चेक के जरिए उसने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
अद्यतन - जून 5, 2022 4:00 अपराह्न

ऋषभ पंत के वकील एकलव्य द्विवेदी ने अपने मुवक्किल द्वारा अंडर-19 क्रिकेटर मृणांक सिंह पर भरोसा करने और उनकी धोखाधड़ी का शिकार होने के पीछे का खुलासा किया है। द्विवेदी ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को 2013-14 से जानते थे।
द्विवेदी के मुताबिक 2020-2021 में मृणांक ऋषभ पंत के पास आए थे और उनको कहा था कि उन्होंने लग्जरी सामानों का नया बिजनेस शुरू किया है। मृणांक ने झूठी तसल्ली देकर ऋषभ पंत का भरोसा जीता। पहले तो मृणांक ने ऋषभ को कुछ महंगे समान दिए और उसके बाद पंत ने अपने बैंक अकाउंट से कुछ पैसों का लेन-देन किया। यही नहीं पंत ने आरोपी को कुछ सामान बेचने के लिए भी दिया। लेकिन इसके बाद ना तो पंत को कोई रुपए मिला और ना ही कोई समान।
मृणांक सिंह सिर्फ बहाने बनाता रहा: एकलव्य द्विवेदी
न्यूज़18 क्रिकेटनेक्स्ट में एकलव्य द्विवेदी ने कहा कि, दोनों के बीच पहली मुलाकात 2013-14 में हुई थी और उसके बाद 2020-21 में मृणांक सिंह ऋषभ पंत के पास आए और उनसे कहा कि उन्होंने लग्जरी सामानों से संबंधित नया बिजनेस शुरू किया है। वो इंपोर्टेड समान जैसे घड़ी, मोबाइल, टीवी ये सब काफी सस्ती कीमत में बेचते है। मृणांक ने ये भी कहा था कि, ऋषभ पंत को अगर अपना कोई महंगा या इंपोर्टेड समान बेचना हो तो वो उसके अच्छे दाम दिला सकते हैं।
एकलव्य ने आगे कहा कि, ऋषभ पंत एक क्रिकेटर है और जिनको भी वह जानते हैं उनको बड़े प्रेम से भेंट करते हैं। उन्होंने उस खिलाड़ी के बारे ज्यादा ना सोचकर सिर्फ अपना भरोसा जताया और मृणांक ने उनके भरोसे का फायदा उठाया। ऋषभ पंत ने अपने अकाउंट से मृणांक सिंह को कुछ रुपए दिए थे और कुछ समान बेचने को दिया था। लेकिन ना तो पंत को समान मिला और ना ही रुपए। वहीं मृणांक लगातार बहाने बनाता रहा।
बाद में एक मौखिक समझौते पर मृणांक सिंह ने ऋषभ पंत के पक्ष में 1.63 करोड़ रुपए का चेक जारी किया, जो बाउंस हो गया। बैंक से कुल 1.3 करोड़ रुपए दिए गए थे और कुछ आभूषण और घड़ियों को लगभग 7 लाख रुपए में बेचने के लिए मृणांक सिंह को दिया गया था।
बात दें, सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं बल्कि तमाम बिजनेसमैन, मूवी डायरेक्टर और तमाम होटल मालिकों को मृणांक सिंह के जाल में फंस चुके हैं। वो उन सबको अपना झूठा नाम, पता बताकर लूटता है। वहीं ऋषभ पंत की बात करें तो वो अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।