ऋषभ पंत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर आई सामने, टीम इंडिया में वापसी के लिए पहुंचे सीधे NCA - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर आई सामने, टीम इंडिया में वापसी के लिए पहुंचे सीधे NCA

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आई खबर।

Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)
Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर हर दिन कोई ना कोई अपडेट आती ही रहती है, साथ ही पंत अब धीरे-धीरे पुरानी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं। इस बीच पंत को लेकर एक और बड़ी खबर आई है, जो इस बार पक्का फैन्स को काफी ज्यादा खुश कर देगी।

कब हुआ था ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा?

साल 2022 के आखिरी में ऋषभ पंत अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान अल सुबह उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई थी और इस हादसे में पंत को काफी ज्यादा चोट आई थी। जिसके बाद वो काफी समय तक अस्पताल में भर्ती थे और अलग-अलग जगह उनका इलाज हुआ था।

ऋषभ पंत पहुंचे NCA, जल्द ही होगी टीम इंडिया में वापसी

*विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आई खबर।
*मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत के घुटने की नहीं होगी दूसरी सर्जरी।
*साथ ही पंत पहुंचे NCA, वहां शुरू करेंगे अपना वो रिहैब कार्यक्रम।
*हाल ही में शिखर धवन ने पंत के साथ NCA की तस्वीर भी डाली।

NCA से ऋषभ पंत की तस्वीर आई सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

एयरपोर्ट पर मस्त अंदाज में नजर आए थे पंत

हाल ही में ऋषभ पंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें पंत एयरपोर्ट पर नजर आ रहे थे और बिना किसी सहारे के चलते हुए नजर आ रहे थे। जिससे साफ हो गया था की पंत अब वापसी की राह पर हैं और जल्द ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

पंत का ये वीडियो आया था सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

close whatsapp