IPL खेलने के लिए Rishabh Pant हैं बेताब, मैच से पहले विरोधी कप्तान को बताए अपने जज्बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL खेलने के लिए Rishabh Pant हैं बेताब, मैच से पहले विरोधी कप्तान को बताए अपने जज्बात

IPL में आज पहला मैच दिल्ली बनाम पंजाब और दूसरा SRH बनाम KKR होगा।

Pant And Dhawan (Image Credit- Instagram)
Pant And Dhawan (Image Credit- Instagram)

आज Rishabh Pant के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है, जहां पंत की प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है। जिसे लेकर ये खिलाड़ी खुद भी काफी ज्यादा उत्साहित है, वहीं पंत का उत्साह एक वीडियो में देखने को मिला है। ये वीडियो विरोधी टीम यानी की पंजाब ने मैच से पहले अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ये वीडियो फैन्स को भी इस बार काफी ज्यादा पसंद आया है।

वापसी को लेकर बयान दिया था Rishabh Pant ने

जी हां, दिल्ली टीम के कप्तान Rishabh Pant ने अपनी वापसी को लेकर बयान दिया था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। पंत ने कहा था कि- मुझे लग रहा है कि मैं फिर से क्रिकेट में अपना डेब्यू करने जा रहा हूं और थोड़ा सा इसे लेकर नर्वस भी हूं। पंत साल 2022 के आखिरी में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद उन्होंने डेढ़ साल तक कोई क्रिकेट नहीं खेला। ऐसे में अब देखना अहम होगा की पंत मैदान पर वापसी करने के साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं और विकेट के पीछे कितनी तेजी दिखाते हैं।

Rishabh Pant की गब्बर से कमाल की दोस्ती है

*IPL में आज पहला मैच दिल्ली बनाम पंजाब और दूसरा SRH बनाम KKR होगा।
*इस बीच पंजाब टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में कप्तान Rishabh Pant पंजाब के कप्तान धवन के साथ आए नजर।
*दोनों जमकर कर रहे थे हंसी मजाक, पंत और धवन के बीच है पक्की दोस्ती।

पंजाब ने DC के कप्तान Rishabh Pant का ये वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

DC टीम ने भी एक कमाल की तस्वीर पोस्ट की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

आज के पहले मैच की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, हर्शल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे

close whatsapp