बैसाखी से बना ली दूरी, अब Stretching कर अपने आप को जल्द फिट करना चाह रहे ऋषभ पंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

बैसाखी से बना ली दूरी, अब Stretching कर अपने आप को जल्द फिट करना चाह रहे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आज यानी 12 मई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की है जिसमें उनको Stretching करते हुए देखा जा रहा है।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब अपनी चोट से काफी अच्छी तरह से उभर रहे है। बता दें, दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वो अपने घर वापस आ रहे थे जब दिल्ली-उत्तराखंड हाईवे में उनकी गाड़ी डिवाइडर से लड़कर काफी तेजी से पलट गई।

उस समय वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने ऋषभ पंत को गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें जल्द से जल्द लोकल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। ऋषभ पंत अब काफी तेजी से अपनी चोट से उभर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया।

ऋषभ पंत ने आज यानी 12 मई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की है जिसमें उनको Stretching करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की थी जिसमें उन्होंने ऐसा दिखाया कि अब उनको बैसाखी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज में अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है।

Rishabh Pant Instagram Story (Pic Source-Instagram)
Rishabh Pant Instagram Story (Pic Source-Instagram)

बता दें, चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत इस समय खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी भाग नहीं ले पाए हैं। उनका इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन में रहा है काफी निराशाजनक

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अब अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ ने अपनी जगह बनानी है तो उन्हें बचे हुए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

फिलहाल ऋषभ पंत खुद यही दुआ कर रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द फिट हो और एक बार फिर से मैदान पर वापसी कर पाए।

close whatsapp