लखनऊ के खिलाफ मैच हारने के बाद ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
लखनऊ के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने की धीमी बल्लेबाजी।
अद्यतन - अप्रैल 8, 2022 3:31 अपराह्न

आईपीएल 2022 के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने थी। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी उतार-चढाव भरा रहा। पिछले मुकाबले में एलएसजी से छह विकेट से हारने के बाद अब दिल्ली लगातार दो मैच हार चुकी है। इस बीच, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने एलएसजी के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पंत ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का मैच में दबदबा था। लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाए थे। उन्होंने कहा कि स्पिनरों ने अपना काम अच्छी तरह से किया। 150 का लक्ष्य आईपीएल में काफी आसान लगता है और जब क्विंटन डी कॉक ने अपनी असली क्लास दिखाना शुरू किया, तो नए खिलाड़ियों के लिए यह लक्ष्य और भी आसान हो गया।
लखनऊ के खिलाफ मैच हारने के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बिना
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत ने कहा कि, “निश्चित तौर पर जब इस तरह की ओस पड़ती है, तो आप शिकायत नहीं कर सकते, लेकिन बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमने 10-15 रन कम बनाए. हम आखिरी गेंद तक अपना 100 प्रतिशत योगदान देना चाहते थे। हमने पावरप्ले में अच्छे रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में समीकरण बदल गए. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हम 10-15 रन पीछे रह गए।”
पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिल्ली ने बोर्ड पर केवल 149 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 61 रनों की शानदार शुरुआत की लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सका। वॉर्नर, पंत, सरफराज खान सभी ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की। वहीं लखनऊ की तरफ से डी कॉक ने 52 गेंदों में 80 रन बनाए और जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जीत के बावजूद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने माना कि टीम को पावरप्ले में रन रोकने पर काम करना होगा। दिल्ली ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करते हुए ऋषभ पंत की टीम को 150 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार करने दिया।