टीम इंडिया से ना खेलने पर काफी दुखी हैं ऋषभ पंत, इंस्टा स्टोरी दे रही है इस बात की गवाही - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया से ना खेलने पर काफी दुखी हैं ऋषभ पंत, इंस्टा स्टोरी दे रही है इस बात की गवाही

इंस्टा स्टोरी के जरिए काफी कुछ शेयर करते हैं ऋषभ पंत।

Rishabh Pant. (Image Source: BCCI)
Rishabh Pant. (Image Source: BCCI)

सड़क हादसे के कारण ऋषभ पंत इस साल कई प्रमुख टूर्नामेंट और सीरीज नहीं खेल पाए हैं, साथ ही टीम को भी इस खिलाड़ी की कमी काफी ज्यादा खली है। लेकिन पंत वापसी के लिए काफी ज्यादा तैयारी कर रहे हैं, दूसरी ओर अब वो हर परिस्थितियों का सामना करना सीख गए हैं और आज उन्होंने काफी अलग इंस्टा स्टोरी लगाई है।

कब हुए थे ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार?

साल 2022 के आखिरी महीने में ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे, पंत खुद अपनी कार चलाकर घर जा रहे थे और इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ था। अल सुबह हुए इस के बाद कुछ लोगों ने पंत को अस्पताल पहुंचाया था और साथ ही इस हादसे में पंत की कार पूरी तरह जलकर खत्म हो गई थी।

ऋषभ पंत को हर परिस्थितियों से लड़ना आ गया है अब

*इंस्टा स्टोरी के जरिए काफी कुछ शेयर करते हैं ऋषभ पंत।
*इसी कड़ी में ऋषभ ने आज फिर से लगाई है एक इंस्टा स्टोरी।
*स्टोरी पर लिखा है- सभी परिस्थितियों को मुस्कान के साथ लो और आगे बढ़ते रहो।
*इस तरह के संदेश अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाता रहा ये खिलाड़ी।

ये इंस्टा स्टोरी ऋषभ पंत ने आज शेयर की है फैन्स के साथ

फिटनेस पर पूरा फोकस है अब इस खिलाड़ी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

कई खिलाड़ियों को मिला पंत की जगह मौका

जब से पंत क्रिकेट से दूर हुए हैं, तब से टीम इंडिया के लिए विकेट के पीछे की जिम्मेदारी कई खिलाड़ियों ने संभाली है। जहां ईशान किशन, केएस भरत, संजू सैमसन और जितेश शर्मा ने अलग-अलग सीरीज में ये जिम्मेदारी निभाई है, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल ने शानदार काम किया था और उन्होंने कई बार इसके लिए मेडल भी मिला था। वहीं पंत की टीम इंंडिया में वापसी के बाद कई खिलाड़ियों की छुट्टी होगी, जिसका कारण है ये खिलाड़ी तीनों प्रारूप में टीम इंडिया से खेलता है और विकेटकीपर के तौर पर पंत पहली पसंद होंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?