ऋषभ पंत की पतले होने की कोशिश जारी, पत्तियां खाने को हुए मजबूर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत की पतले होने की कोशिश जारी, पत्तियां खाने को हुए मजबूर

ऋषभ पंत ने हाल ही में साझा की एक इंस्टा स्टोरी।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पास इस वक्त विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत सबसे मजबूत नाम है, जहां ये बल्लेबाज हर फॉर्मेट में इस समय अपना जलवा बिखेर रहा है। विकेट के आगे से लेकर विकेट के पीछे तक इस खिलाड़ी ने धमाल मचा रखा है, साथ ही पंत के प्रदर्शन को देखते हुए अब तो टीम इंडिया में साहा को भी जगह नहीं मिल रही है। वहीं कुछ समय के लिए इस युवा विकेटकीपर को क्रिकेट से ब्रेक मिला था, लेकिन फिर पंत खबरों में बने हुए हैं।

पतला होने के लिए ऋषभ पंत को क्या-क्या करना पड़ा रहा है!

भले ही पंत बल्लेबाजी और विकेट के पीछे कमाल कर रहे हो, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर वो हमेशा से सवालों के घेरे में रहे हैं। कई क्रिकेट दिग्गजों ने उनके वजन पर सवाल उठाए हैं, साथ काफी बार सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी उन्हें ट्रोल किया है। लेकिन पंत इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते हैं और वो लगातार जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर ध्यान रखने के लिए डाइट पर भी फोकस कर रहे हैं, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला।

*ऋषभ पंत ने हाल ही में साझा की एक इंस्टा स्टोरी।
*उसे में हरी सब्जियों के पत्ते खाते दिख रहे हैं पंत।
*साथ ही इस दौरान पंत बना रहे हैं काफी फनी फेस।
*उनकी आईपीएल टीम दिल्ली ने भी साझा किया है ये वीडियो।

यहां देखें वो फनी वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

दिल्ली टीम को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीद

वहीं इस बार भी पंत दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, जहां इस टीम ने श्रेयस अय्यर से ज्यादा पंत पर भरोसा जताया था और उन्हें रिलीज नहीं किया था। साथ ही साल 2021 में पंत का प्रदर्शन बतौर कप्तान शानदार रहा था और टीम ने भी कमाल का खेल दिखाया था। अब इस खिलाड़ी के हाथों में पूरी तरह से एक नई टीम होगी और इस बार चुनौती ज्यादा कड़ी होगी।

close whatsapp