आखिरकार ऋषभ पंत की सेहत पर आ ही गई खुश कर देने वाली अपडेट; एक क्लिक में ले पूरी जानकरी
ऋषभ पंत के शरीर के कई घावों और चेहरे की चोटों के इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जा चुकी है।
अद्यतन - जनवरी 2, 2023 7:10 अपराह्न

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह दिल्ली-देहरादून मार्ग पर हुए भयानक कार एक्सीडेंट से बाल-बाल बचे। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की कार के रुड़की के पास बैरियर से टकरा जाने से यह भयावह हादसा हुआ।
ऋषभ पंत को इस हादसे में काफी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि वह उनकी कार के ब्लास्ट होने के कुछ ही मिनटों पहले वहां से बाहर निकलने में कामयाब हुए थे। भारतीय क्रिकेटर का इलाज फिलहाल देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उनके शरीर के कई घावों और चेहरे की चोटों के इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जा चुकी है, जबकि ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के MRI स्कैन की रिपोर्ट नार्मल आई है।
ऋषभ पंत की हालत में सुधार; ICU से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट
इस बीच, ऋषभ पंत और उनके फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई हैं। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को कथित तौर पर उनकी हालत में सुधार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल के आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन उनके पैर में अभी भी दर्द बना हुआ है, जिस कारण अभी तक MRI नहीं कराई जा सकी है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत आईसीयू से बाहर आ गए हैं, लेकिन उनके घुटने, पैर के अंगूठे और टखने में लगी चोट की गहराई के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि वह दर्द के कारण अभी भी MRI स्कैन कराने के लिए फिट नहीं हैं। वह वर्तमान में एक निजी वार्ड में डिस्चार्ज का इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई ने अपने डॉक्टरों का एक पैनल बनाया है, जो मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के पैनल के संपर्क में है।
भारतीय क्रिकेटर का उपचार दोनों पैनलों द्वारा किया जा रहा है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि ऋषभ पंत को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और वह आने वाले दो से तीन दिनों में ट्रेवल करने के लिए फिट हो जाएगा, ताकि बोर्ड के डॉक्टरों का पैनल दो संभावित लिगामेंट टियर की गहराई का जल्द से जल्द पता लगाना शुरू कर सके। फिलहाल, यह नहीं कहा जा सकता हैं कि उनकी चोटों के लिए सर्जरी की आवश्यकता होगी या सिर्फ रिहैब से काम बन जाएगा।