Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

मयंक अग्रवाल ने आउट होने से पहले 45 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली

Duleep Trophy (Pic Source-X)
Duleep Trophy (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन के खेल के दौरान इंडिया B के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंडिया A के मयंक अग्रवाल का शानदार कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मयंक अग्रवाल ने इस मैच में 45 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। वो काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इस बीच ऋषभ पंत ने उनका हैरतअंगेज कैच पकड़ सलामी बल्लेबाज को वापस पवेलियन की राह दिखाई। यह सब इंडिया A की पहली पारी के 16वें ओवर में घटित हुआ।

नवदीप सैनी की एक गेंद को मयंक अग्रवाल फाइन लेग की ओर खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर ऋषभ पंत के बाएं ओर गई। हालांकि, पंत ने डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पूरा किया। मयंक अग्रवाल भी पंत द्वारा लिए गए कैच को देख दंग रह गए।

यहां देखें वीडियो:

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर बनाए 134 रन

मैच की बात की जाए, तो इंडिया B ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए। युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने कमाल की बल्लेबाजी की और 181 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के जड़े। मुशीर के अलावा नवदीप सैनी ने 56 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इंडिया A की ओर से आकाशदीप ने चार विकेट झटके, जबकि खलील अहमद और आवेश खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A की ओर से रियान पराग 27* और केएल राहुल 23* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 25 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया B की ओर से अभी तक दोनों विकेट नवदीप सैनी ने झटके हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?