ऋषभ पंत ने सूर्यकुमार यादव को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत ने सूर्यकुमार यादव को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल किया

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने दुबई पहुंच चुकी है।

Suryakumar Yadav and Rishabh Pant (Image Source: Twitter)
Suryakumar Yadav and Rishabh Pant (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम 27 अगस्त से शुरू हो रहे आगामी एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए 24 अगस्त को दुबई पहुंच चुकी है। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद एनसीए (NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे हैं।

इस बीच, भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फ्लाइट में बैठी हुई उनकी एक तस्वीर साझा की, जो उनके साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए उनका मजाक बनाने का एक जरिया बन गई। दरअसल, वह इस तस्वीर में काले रंग की टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और पैंट और यहां तक कि मैचिंग जूते भी पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से ट्रोल होना पड़ा।

ऋषभ पंत ने सूर्यकुमार यादव को किया ट्रोल

सूर्यकुमार यादव ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा: “अगली चुनौती का समय आ गया है।”

फिर क्या था, ऋषभ पंत ने सिर से लेकर पांव तक मैचिंग चीजें पहनने के लिए सूर्यकुमार यादव को कमेंट बॉक्स में मजेदार टिप्पणी करते हुए ट्रोल कर दिया। दरअसल, वे दोनों एक ही फ्लाइट पर थे, और जैसे ही सूर्यकुमार ने अपनी तस्वीर पोस्ट की, पंत ने तुरंत कमेंट बॉक्स में जाकर लिखा दिया: “कम मैचिंग कपड़े पहनो यार।”

आपको बता दें, टीम इंडिया 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप 2022 अभियान की शुरुआत करने से पहले तीन दिनों तक दुबई में ट्रेनिंग करेगी।

यहां देखिए एशिया कप 2022 के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।

close whatsapp