ऋषभ पंत नेट्स में तो धाकड़ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मैच में उनके तोते उड़ जाते हैं | CricTracker Hindi

ऋषभ पंत नेट्स में तो धाकड़ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मैच में उनके तोते उड़ जाते हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स के इंस्टा पर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का वीडियो आया सामने।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

इस बार IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है, जहां उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला नजर आ रहा है। दूसरी ओर पंत 22 गज पर खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन नेट्स में पंत अलग ही एक्शन में नजर आते हैं और जब बारी मैच की आती है तो वो फेल हो जाते हैं।

ऋषभ पंत की टीम के प्रदर्शन पर डाल लेते हैं नजर

पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल थे, अब वो दिल्ली टीम में जा चुके हैं। उसके बाद अब इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं और उनकी कप्तानी में टीम कभी हार रही है तो कभी जीत रही है। इस टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 मैचों में जीत मिली है तो 4 मैचों में ये टीम हारी है। जिसके बाद अंक तालिका पर LSG टीम 6वें स्थान पर है।

बस नेट्स में ही धाकड़ बल्लेबाजी कर पाते हैं ऋषभ पंत

*लखनऊ सुपर जायंट्स के इंस्टा पर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में पंत एक के बाद एक कई सारे कड़क शॉट मारते हुए नजर आए।
*लेकिन इस सीजन ये बल्लेबाज अभी तक 22 गज पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाया है।
*पंत ने 9 मैचों में सिर्फ 106 रन बनाए हैं और वो इस सीजन दो बार शून्य पर आउट हुए हैं।

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर

एक नजर पंत के इस वीडियो पर भी

पंत को लेकर सवाल खड़ा किया था आकाश चोपड़ा ने

हाल ही में DC टीम ने LSG को मात दी थी, इस मैच में पंत खाता भी नहीं खेल पाए थे और काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए थे। इसे लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया था, चोपड़ा ने आश्चर्य जताया कि क्या पंत अपने हाथ में छाले होने के कारण नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के कप्तान को पहले ही मैदान पर आना चाहिए था। आगे उन्होंने कहा कि- ऋषभ पंत सिर्फ दो गेंद खेलने के लिए आए। आप क्या कर रहे हैं? अगर आपके हाथ में छाले हैं, तो बताइए और अगर नहीं है, तो बल्लेबाजी करने आइए।

close whatsapp