रियान पराग, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को लेकर अपने इमोशन को साझा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

रियान पराग, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को लेकर अपने इमोशन को साझा किया

हाल ही में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी टीम की जीत को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Team India In Mumbai (Pic Source-X)
Team India In Mumbai (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी आगामी टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे पहुंच चुके हैं। इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। बता दें, दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। इस दौरें में भारतीय टीम की ओर से कई युवा खिलाड़ी जैसे रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और ध्रुव जुरेल अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

हाल ही में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी टीम की जीत को लेकर बड़ा खुलासा किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें सभी युवा खिलाड़ी यह बता रहे हैं कि वो उस समय कहा थे जब भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया।

ध्रुव जुरेल ने बताया कि, ‘जब मैं फाइनल देख रहा था और भारत को चीयर कर रहा था तब एक समय दक्षिण अफ्रीका जीत की दहलीज पर आ गई थी और इसी वजह से मैंने उनको चीयर करना शुरू कर दिया और भारत ने वापसी की। मैं दक्षिण अफ्रीका को चीयर करता रहा और भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया।’

अभिषेक शर्मा ने कहा कि, ‘मैं वर्ल्ड कप फाइनल युवराज पाजी के साथ देख रहा था और जब भारत जीत तो वो इमोशनल हो गए। हम लोगों ने साथ में काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट किया और इससे मेरे अंदर भी वर्ल्ड कप जीतने का प्रोत्साहन आया।’

यह हम सबके लिए काफी प्रोत्साहित था: रियान पराग

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘यह हम सबके लिए काफी खास है और मेरे लिए भी बहुत ही स्पेशल है क्योंकि भारतीय टीम की कैप के लिए हमने काफी मेहनत की है।’

रियान पराग ने कहा कि, ‘यह हम सबके लिए काफी प्रोत्साहित था। हम सभी युवा खिलाड़ी हैं और सबको वर्ल्ड कप जीतना है। इससे हम सभी खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा और हम भी अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतेंगे।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?