IPL 2025: Riyan Parag का सपना हुआ पूरा, KKR के खिलाफ 6 गेंदों पर लगाए 6 छक्के

IPL 2025: Riyan Parag का सपना हुआ पूरा, KKR के खिलाफ 6 गेंदों पर लगाए 6 छक्के

रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की पारी खेली।

Riyan Parag (Photo Source: X)
Riyan Parag (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से शिकस्त दी और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान की टीम 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 205 रन ही बना पाई। टीम टॉप-4 की रेस से पहले ही बाहर हो गई है, लेकिन सम्मान की लड़ाई में भी उन्होंने फैंस को निराश करने का काम किया।

RR कप्तान रियान पराग 95 रन की पारी से टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए थे, लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बड़ा कारनामा किया। पराग ने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के लगाए, लेकिन उन्होंने यह कमाल एक ही ओवर में नहीं किया।

मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रियान पराग ने दिखाया रौद्र रूप

रियान पराग ने मोईन अली द्वारा डाले गए 13वें ओवर की पहली गेंद को छोड़कर आखिरी पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। फिर उन्होंने वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। लेकिन लगातार छह गेंदों पर छक्के जड़ने के बावजूद भी रियान पराग के खाते में एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं ही होगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उनके हिस्से में 14वें ओवर की पहली गेंद खेलना नसीब नहीं हुआ। इस पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लेकर पराग को स्ट्राइक दी थी। आईपीएल में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ने का कमाल रियान पराग से पहले क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज कर चुके हैं।

आईपीएल में एक ओवर में बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के

5 – क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
5 – राहुल तेवतिया बनाम शेल्डन कॉटरेल, 2020
5 – रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
5 – रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
5 – रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025

रियान पराग ने 2 साल पहले किया था ऐसा ट्वीट

रियान पराग ने दो साल पहले यानी 2023 में ट्वीट किया था कि, मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में किसी समय एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा। पराग का सपना आखिरकार पूरा हो गया है।

close whatsapp