रियान पराग मुझे कुछ हद तक सूर्यकुमार यादव की याद दिलाते हैं: शेन बॉन्ड

टीम इंडिया को मिल गया दूसरा सूर्यकुमार यादव, IPL 2024 में गेंदबाजों को नानी याद दिला रहा 22 साल यह खिलाड़ी

रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के घर वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई है।

Riyan Parag. (Image Source: IPL X)
Riyan Parag. (Image Source: IPL X)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा क्रिकेटर रियान पराग (Riyan Parag) को लेकर टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने रियान पराग की तुलना मुंबई इंडियंस के दिग्गज और ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ की है। शेन बॉन्ड ने कहा कि रियान पराग की ही तरह सूर्यकुमार यादव भी इसी तरह मुंबई इंडियंस टीम में आए थे। दरअसल, रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार नाबाद 54 रन बनाए। सभी बल्लेबाजों के फेल होने के बावजूद इस युवा खिलाड़ी ने क्रीज पर पैर जमाए रखे और लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी शानदार पारी से टीम को छह विकेट से जीत दर्ज करने में मदद की।

असम के इस क्रिकेटर के ऐसे प्रदर्शन के बाद, शेन बॉन्ड ने कहा कि पराग ने उन्हें युवा सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी, जो साल 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। इसके अलावा, न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ने 22 वर्षीय इस खिलाड़ी को एक बेहद ही टैलेंटेड खिलाड़ी के रूप में वर्णित किया। पराग ने घरेलू टूर्नामेंट में जो फॉर्म हासिल की थी उसी दमखम से उन्होंने इस सीजन टीम के लिए रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना शानदार फॉर्म दिखाया है और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना ​​है कि उन्हें नंबर 4 पर प्रमोट करना राजस्थान के लिए काफी किफायती है।

इस सीजन फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं रियान पराग 

रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के घर वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही रियान पराग इस सीजन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं और इस दौरान दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऑरैंज कैप इस वक्त उनके ही पास है।

रियान पराग को लेकर शेन बॉन्ड ने कही हैं ये सारी बातें-

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान RR के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने रियान पराग को लेकर कहा,

“रियान पराग मुझे थोड़ा बहुत सूर्यकुमार यादव की याद दिलाते हैं। वो भी इसी तरह कुछ साल पहले मुंबई इंडियंस टीम में आए थे। रियान पराग भी ऐसे ही हैं और उनके पास जबरदस्त टैलेंट है। एक क्रिकेटर के तौर पर वो काफी मैच्योर हो गए हैं, जबकि उनकी उम्र अभी सिर्फ 22 साल ही है।”

”उसका घरेलू सत्र शानदार रहा है, जाहिर तौर पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए। हमने आवेश खान को देवदत्त की जगह ट्रेड किया, ऐसा इसलिए क्योंकि रियान को उस स्थिति में लाना था जिससे अब बेहतर ढंग से क्रिकेट खेल सके।”

“टिम डेविड, डेव मिलर्स… ये उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। रियान को कई वर्षों से यह कार्य सौंपा गया है। वह अभी भी बहुत युवा है, लेकिन उसके पास अब अनुभव का खजाना है। हमें उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मिल रहा है। राजस्थान ने जो निवेश किया है, उसका फल मिलना शुरू हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर वह हमारे लिए और क्या खेल दिखाएंगे।”

close whatsapp