रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से रवि शास्त्री हैं काफी ज्यादा खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से रवि शास्त्री हैं काफी ज्यादा खुश

रोजर बिन्नी के फैसलों पर सवाल उठाना बेवकूफी होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक जितने भी फैसले लिए हैं वो सब कमाल के रहे हैं: रवि शास्त्री

ravi shastri and roger binny (pic source-twitter)
ravi shastri and roger binny (pic source-twitter)

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम के पूर्व साथी और वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर अपना पक्ष सामने रखा है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि सौरव गांगुली को BCCI का अध्यक्ष फिर से चुना नहीं जाएगा।

उनकी जगह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और इस समय के कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को यह पद सौंपा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि बिन्नी ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया है और आगामी मंगलवार यानी 18 अक्टूबर को AGM में वो निर्विरोध चुने जाएंगे। रवि शास्त्री इस बात से काफी खुश हैं कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को BCCI का अगला अध्यक्ष चुना जा सकता है।

मुझे काफी खुशी हो रही है कि रोजर बिन्नी का नाम इस पद के लिए सामने आया है: रवि शास्त्री

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि बिन्नी के पास वो सब कुछ है जिससे वो एक बेहतरीन अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

मुंबई प्रेस क्लब में एक बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘जैसे ही रोजर बिन्नी का नाम सामने आया मैं बहुत ही खुश हो गया। वर्ल्ड कप में वो मेरे साथ ही थे। वो कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने वहां के क्रिकेटरों के लिए काफी कुछ किया है और अब वो BCCI के अध्यक्ष नियुक्त होने जा रहे हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारे भारतीय टीम के क्रिकेटर भी उनके कार्यकाल से खुश रहेंगे। मैं इसलिए भी खुश हूं क्योंकि इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि कोई वर्ल्ड कप विजेता BCCI का अध्यक्ष चुना जाएगा।’

शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘उनके फैसलों पर सवाल उठाना बेवकूफी होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक जितने भी फैसले लिए हैं वो सब कमाल के रहे हैं। वो सच में एक कमाल के व्यक्ति हैं और सबसे जरूरी बात वो वर्ल्ड कप विजेता हैं। उनके पास वो सब कला है जिसकी वजह से उन्हें इस पद के लिए चुना जाना चाहिए था।’

close whatsapp