क्या मैदान पर विराट के साथ दोस्ती का दिखावा करते हैं रोहित, इंस्टाग्राम पर तो फॉलो नहीं करते
विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट में रोहित की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - फरवरी 25, 2022 8:29 अपराह्न

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बीच समय समय पर अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। हर समय किसी न किसी रिपोर्ट के द्वारा यह दावा किया जाता है तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन फिर समय के साथ यह मामला ठंडा हो जाता है।
जब भी ऐसी कोई बात होती है तो विराट कोहली या रोहित शर्मा में से कोई ना कोई सामने आकर इन सभी अफवाहों को खारिज कर देता है। लेकिन हाल ही में कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को सामने लाया है जिससे साफ पता चलता है कि इन दोनों के बीच में इस वक्त कुछ भी ठीक नहीं है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह पता चल रहा है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा को फॉलो करते हैं लेकिन रोहित का ईगो इतना बड़ा है कि वो विराट को फॉलो नहीं करते हैं। जैसे ही फैंस के बीच ये तस्वीर वायरल हुई उन्होंने फिर से दोनों खिलाड़ियों के बीच खराब रिश्ते की बात को एक बार फिर सामने लाया है और तरह-तरह की बातें करने लगे।
यहां देखिए विराट और रोहित के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट
![]()
![]()
विराट कोहली के लिए क्रिकेट के लिहाज से पिछले चार पांच महीने अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने पहले खुद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, उसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी ले ली गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार मिलने के बाद उन्होंने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ दी थी।
विराट के कप्तानी जाने के साथ ही रोहित को अब तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। पहले उन्हें सेलेक्टर्स ने टी-20 और वनडे का कप्तान नियुक्त किया फिर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें टेस्ट का भी कप्तान बना दिया गया। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच विराट को करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा जो वो रोहित की कप्तानी में खेलेंगे।