बीच मैदान पर जब कप्तान रोहित शर्मा की फिसली जुबान, कहा साउथ अफ्रीका वालों की !@#$% कर दूंगा मैं
भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।
अद्यतन - Jan 4, 2024 4:17 pm

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण अफ्रीका को उनकी दूसरी पारी में 176 रन पर ऑलआउट किया।
भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान रोहित शर्मा को मस्ती में अपशब्द बोलते हुए सुना गया।
जब दक्षिण अफ्रीका टीम के 9 विकेट गिर गए थे तब मोहम्मद सिराज की एक गेंद Nandre Burger के Thigh Pad से लगकर रोहित शर्मा के पास गई जहां उन्होंने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। पहले तो मोहम्मद सिराज ने कैच की अपील की लेकिन बाद में उन्हें भी लगा कि यह नॉटआउट है। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा को बोलते हुए सुना गया, ‘ले लेते है DRS, M****E गया 3-3 है। इसके बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि हां ले ले, क्या पता इंसाइड एज लगा हो।’
यह रही वीडियो:
Ro- leleta hu cha mudane gya 3-3 hai
Kohli- ha lele lelehttps://t.co/oEhF6yrMMO— Shivani (@meme_ki_diwani) January 4, 2024
भारत को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 79 रनों की जरूरत है
मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में काफी खराब बल्लेबाजी की और टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम भी अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 153 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को 176 रन पर ऑलआउट किया। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें दूसरी पारी में 79 रन बनाने होंगे।
इस दो मैच की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। अब देखना यह है कि इस दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम अपने नाम कर पाती है या नहीं?