डबल सेंचुरी के घमंड में चूर ईशान किशन ने रोहित शर्मा को कैमरे के आगे सुना दी खरी-खोटी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

डबल सेंचुरी के घमंड में चूर ईशान किशन ने रोहित शर्मा को कैमरे के आगे सुना दी खरी-खोटी!

पहले वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो।

Shubman Gill, Rohit Sharma And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill, Rohit Sharma And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना आम बात हो गई, ईशान किशन और शुभमन गिल ने भी ये कारनामा करते हुए एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। लेकिन दूसरी ओर गिल के दोहरे शतक के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियों में ईशान ने कप्तान रोहित शर्मा पर तंज कस डाला है।

ईशान किशन ने किस टीम के खिलाफ लगाई थी डबल सेंचुरी?

2022 के आखिर में टीम इंडिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था, उसी दौरान ईशान किशन ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगा दिया था। वहीं अभी तक टीम इंडिया की तरफ से सचिन, रोहित, सहवाग, ईशान किशन और शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके हैं।

कैमरे के सामने रोहित शर्मा पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा

*पहले वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो।
*वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल और ईशान किशन से कर रहे थे बात।
*रोहित ने ईशान से पूछा -आप 200 बनाने के बाद 3 मैच के लिए ड्रॉप हो गए थे।
*ईशन किशन ने बोला- रोहित भईया कप्तान आप थे, आपको पता रहना चाहिए ना।

ईशान किशन ने इस वीडियो में कसा रोहित शर्मा पर तंज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहला वनडे जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

माइकल ब्रेसवेल ने बिगाड़ दी थी टीम इंडिया की गणित

एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस वनडे मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने आखिरी तक हार नहीं मानी और शतक लगाकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। वहीं आखिरी ओवर में शार्दुल की गेंद पर ब्रेसवेल आउट हो गए और टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया।

close whatsapp