IPL 2024: रोहित शर्मा का यह 'Hit' देख आप भी जाएंगे पिघल, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रोहित शर्मा का यह ‘Hit’ देख आप भी जाएंगे पिघल, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार मैच में एक में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Rohit Sharma (Pic SOurce-X)
Rohit Sharma (Pic SOurce-X)

आज यानी 11 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार मैच में एक में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्होंने हार झेली है। हालांकि आगामी मैच को दोनों ही टीमें जीतना चाहेगी। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को नेट्स में बेहतरीन शॉट खेलते हुए देखा गया। इस शॉट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने जबरदस्त शॉट खेला। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘और यहां हम पिघल गए।’

यह रही वीडियो:

रोहित शर्मा का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने काफी निराशाजनक बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।

हालांकि मुंबई टीम के कप्तान आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे और अपनी टीम को जीत भी दिलाना चाहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो विराट कोहली के अलावा अभी तक कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है। विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। अब मुंबई के खिलाफ भी वो बेहतरीन बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?