IND vs AFG: अपने विकेट को बचाने के लिए रोहित शर्मा को ही रनआउट करवा दिया शुभमन गिल ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG: अपने विकेट को बचाने के लिए रोहित शर्मा को ही रनआउट करवा दिया शुभमन गिल ने

भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 159 रन बनाने होंगे।

IND vs AFG (Pic Source-Twitter)
IND vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के पहले ही ओवर में रनआउट हो गए। फजलहक फारुकी की गेंद पर रोहित शर्मा आगे बढ़े और उन्होंने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला।

रोहित शर्मा रन लेने के लिए भाग गए लेकिन दूसरे छोर पर खड़े शुभमन गिल ने उन्हें मना किया। अफगानिस्तान टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने काफी अच्छी डाइव लगाई और गेंद रोकी। रोहित शर्मा रन लेना चाहते थे और गिल नहीं। इतनी देर में इब्राहिम ने गेंद विकेटकीपर गुरबाज के पास फेंकी और रोहित शर्मा रन आउट हो गए। जब रोहित शर्मा रनआउट हुए तब दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर खड़े हुए थे।

रोहित शर्मा युवा बल्लेबाज की गलती से काफी नाराज हुए और उन्होंने पवेलियन की ओर जाते-जाते शुभमन गिल को जमकर फटकार भी लगाई। फिलहाल भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है और उन्होंने अपना पहला विकेट खो दिया है।

भारत को यह मैच जीतने के लिए 159 रनों की जरूरत

भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 159 रन बनाने होंगे। अफगानिस्तान की बात की जाए तो टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

मोहम्मद नबी के अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान ने 22 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन बनाए जबकि Rahmanullah Gurbaz ने 28 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 19* रनों की बेहतरीन पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?