रोहित शर्मा के साथ फोटो लेकर बच्चे की तरह खुश हो गए बाबर आजम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा के साथ फोटो लेकर बच्चे की तरह खुश हो गए बाबर आजम!

कल से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है टी-20 वर्ल्ड कप 2022

Rohit Sharma And Babar Azam (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma And Babar Azam (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 23 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं, इस दिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। लेकिन इससे पहले इन दोनों कप्तानों की एक तस्वीर सामने आई है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

रोहित शर्मा और बाबर आजम पर होगा एक अलग प्रेशर

जी हां, इंडिया-पाकिस्तान के मैच में अलग ही माहौल होता है, वहीं दूसरी ओर जब दोनों टीमों के बीच मैच वर्ल्ड कप में हो तो नजारा ही कुछ होता है। ऐसे में रोहित शर्मा और बाबर आजम पर अपनी-अपनी टीम को जीताने का काफी दबाव रहने वाला है इस बार।

रोहित शर्मा ने बाबर आजम को साथ में फोटो खिंचवा के खुश कर दिया!

*कल से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है टी-20 वर्ल्ड कप 2022
*उससे पहले सभी टीमों के कप्तान आए एक साथ, मीडिया से की बात।
*इस दौरान रोहित शर्मा और बाबर आजम ने साथ में खिंचवाई फोटो।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है दोनों कप्तानों की तस्वीर।

रोहित शर्मा से मिलने के बाद बाबर आजम की खुशी तो देखो

 टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले  सभी कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया के लिए होगी कड़ी चुनौती

जी हां, ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टीम इंडिया के लिए खेलना एक कड़ी चुनौती होगी, साथ ही टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से 2 अभ्यास मैच खेले थे। जहां एक मैच में भारत को जीत मिली थी और दूसरे में हार, अब एक बार फिर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी सुपर-12 के मुकाबलों से पहले।

close whatsapp