रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया
भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
अद्यतन - जून 23, 2026 8:49 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन उपलब्धियों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया।
रोहित शर्मा इस खास मौके पर अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ समारोह में पहुंचे। जब रोहित पुरस्कार लेने मंच पर पहुंचे, तब ऋतिका दर्शक दीर्घा में बैठकर गर्व के साथ इस पल को देख रही थीं।
रोहित इससे पहले मई में आयोजित पहले सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। उस समय वह कुछ पेशेवर और पारिवारिक कारणों में व्यस्त थे। हालांकि, इस बार उन्होंने समारोह में हिस्सा लेकर यह सम्मान ग्रहण किया।
शानदार रहा रोहित का क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं और भारत को अनेक महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बनाया।
उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता। इन सफलताओं ने उनके क्रिकेट करियर को और खास बना दिया। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
फिलहाल उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह भारतीय टीम के लिए योगदान देने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार आंकड़े बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 67 मैचों में 4301 रन बनाए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 4231 रन दर्ज हैं।
वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 11,720 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 112 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड भी है, जो आज तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं बना पाया है।
A highly prestigious honour for a great of the game 🙌
President of India, Smt Droupadi Murmuji @rashtrapatibhvn confers former #TeamIndia captain Rohit Sharma @ImRo45 with the Padma Shri award 👏
pic.twitter.com/6EyffHr1A4— BCCI (@BCCI) June 23, 2026