‘हर खिलाड़ी को करना होगा अच्छा प्रदर्शन’- कुछ इस तरह से रोहित ने किया अपने प्लेयर्स को मोटिवेट
IPL-2022 में मुंबई इंडियंस को अब तक अपने सभी तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - अप्रैल 8, 2022 5:03 अपराह्न

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिले हार के बाद ड्रेसिंग रूम में एक इमोशनल स्पीच दिया। कप्तान रोहित का मानना है कि मुंबई के खिलाड़ियों में जीत की भूख और वो जज्बा नजर नहीं आ रहा है जो पहले हुआ करता था, जिस वजह से उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी बातों से मोटिवेट करने की कोशिश की।
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह से रोहित एंड कंपनी को हार मिला, उससे गेंदबाज के मनोबल पर काफी असर पड़ा होगा और रोहित शर्मा भी इस बात को अच्छे से जानते थे। इसलिए, उन्होंने अपने साथियों को ड्रेसिंग रूम में बुलाया और हौसला बढ़ाने वाला भाषण दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से उच्चस्तरीय और सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने का भी आग्रह किया।
सभी को जीत की बेताबी दिखानी होगी- रोहित शर्मा
रोहित ने केकेआर के खिलाफ मैच में मिली हार के हाद ड्रेसिंग रूम में स्पीच दी। इस दौरान कप्तान ने कहा कि, “हम यहां किसी एक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहरा सकते। इसमें हम सभी शामिल हैं. हम सभी एक साथ जीतते हैं और एक साथ ही हारते हैं। मुझे यह इतना ही सरल लगता है। मुझे लगता है कि हर एक को थोड़ी सी जीत की बेताबी की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘जब हम खेलते हैं, विशेषकर इस टूर्नामेंट में तो यह बेसब्री बहुत बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि प्रतिद्वंद्वी टीम अलग-अलग होती है, तो वे हर समय अलग अलग योजना के साथ आती हैं। हमें हमेशा उनसे आगे होने की जरूरत होती है। हमें हमेशा उन पर हावी रहने की जरूरत होती है। और हम सिर्फ एक ही तरह से ऐसा कर सकते हैं और वो है थोड़ी सी भूख और मैदान पर थोड़ी सी बेताबी – बल्ले से और गेंद से।”
𝕀𝕟 𝕥𝕙𝕚𝕤 𝕥𝕠𝕘𝕖𝕥𝕙𝕖𝕣
Skipper’s message to the entire team 👊💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #KKRvMI @ImRo45 pic.twitter.com/msWmXrUJD4
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2022
MI के लगातार तीन मैच हारने के साथ, कई प्रशंसकों और विशेषज्ञ रोहित की कप्तानी पर भी सवाल खड़े करने लगे हैं। हालांकि, रोहित का अब भी मानना है कि उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि टूर्नामेंट में अभी शुरुआती दिन हैं।