'अगर IPL 2025 ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल हुआ तो...', भारतीय कप्तान को लेकर हरभजन सिंह ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर IPL 2025 ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल हुआ तो…’, भारतीय कप्तान को लेकर हरभजन सिंह ने रखा अपना पक्ष

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार जीता है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल किया जाता है तो यह नीलामी और भी रोमांचक हो जाएगी। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग के गवर्निंग काउंसिल ने आगामी सीजन को लेकर कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह भी है कि सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती हैं।

पिछले काफी समय से इस चीज को लेकर तमाम लोग अपना पक्ष रख रहे हैं कि क्या आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में ही बने रहेंगे या उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। यही नहीं उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी कि रोहित शर्मा टीम के इस फैसले से नाखुश थे।

अब इसी को लेकर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह के मुताबिक अगर रोहित शर्मा का नाम नीलामी में शामिल किया जाता है तो सभी टीमें उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहेंगी।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘यह देखना सच में मजेदार होगा कि क्या उन्हें रिटेन किया जाता है या नहीं। अगर ऑक्शन पूल में उनका नाम भी शामिल होता है तो यह देखना सच में रोमांचक होगा कि कौनसी टीम उन पर बोली लगाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसी कई टीमें होंगी जो उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहेंगी।’

भले ही रोहित शर्मा की उम्र 37 साल हो गई है लेकिन अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा काफी अच्छे लीडर और खिलाड़ी हैं। वो टॉप क्वालिटी के खिलाड़ी हैं और कप्तान भी है। उन्होंने खुद को मैच विनर भी कई बार साबित किया है। 37 साल की उम्र में भी अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है। अगर नीलामी में रोहित का नाम आता है तो उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। यह ऑक्शन सच में बेहतरीन होने वाला है।’

बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। यही नहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार जीता है। अब देखना यह है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा को लेकर क्या फैसला लेती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?