IPL 2025 के अपने पहले मैच में डक पर आउट हुए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
मुकाबले में चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - मार्च 23, 2025 8:23 अपराह्न

जारी आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मैच आज 23 मार्च, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपाॅक में खेला जा रहा है। मुकाबले में पांच बार की चैंपियन सीएसके ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, कप्तान गायकवाड़ के इस फैसले को अभी तक गेंदबाजों ने सही कर दिखाया है।
दूसरी ओर, मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ओपनिंग करने आए, लेकिन मैच में हिटमैन रोहित शर्मा अनलकी रहे हैं। रोहित पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद के खिलाफ डक कैच आउट हो गए, चार गेंद पर वह कोई रन नहीं बना पाए। तो वहीं, रोहित के जल्दी आउट होने पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें किस तरह आउट हुए रोहित शर्मा
How's that for a start #CSK fans? 💛
Khaleel Ahmed strikes twice in the powerplay with huge wickets of Rohit Sharma and Ryan Rickelton 💪
Updates ▶️ https://t.co/QlMj4G6N5s#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/jlAqdehRCq
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुंबई इंडियंस ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर बाद तीन विकेट के नुकसान पर कुल 66 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (13) और विल जैक (11) आउट हो चुके हैं। तो वहीं, अभी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खलील अहमद को 2 और आर अश्विन को 1 सफलता मिली है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।