Watch Video: MS Dhoni ने फिर जीत लिया दिल, चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ फ्लाइट में फैंस से मिलाया हाथ
धोनी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
अद्यतन - Oct 18, 2024 2:24 pm

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। धोनी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में धोनी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है, वो भी एक फ्लाइट के दौरान जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी के जेस्चर ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ प्लेन में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थाला का शांत स्वभाव था।
वह विनम्रता से अन्य यात्रियों से बातचीत करते हुए नजर आए। धोनी कुछ देर रूके और फिर मुस्कुराते हुए पैसेंजर्स से हाथ भी मिलाया। फैंस धोनी के इस जेस्चर से गदगद हो गए हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें MS Dhoni का वीडियो-
"I want people to remember me as a good human being" – Ms Dhoni
My man won everything as both cricketer & human being ❤️ #MSDhoni pic.twitter.com/q5QXZDwLQN
— Harvey Specter 🕴️ (@7theDestroyeRRR) October 17, 2024
IPL 2025: अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वह लिमिटेड ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तान बने हुए हैं, उन्होंने कप्तान के रूप में 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए नए रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। जिसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में ही रिटेन कर सकती है। क्योंकि उन्होंने पिछले पांच सालों से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अगर सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करती है तो थाला को 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।