रोहित शर्मा को ट्रोल करना कुलदीप यादव को पड़ा भारी, भारतीय कप्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा को ट्रोल करना कुलदीप यादव को पड़ा भारी, भारतीय कप्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं वहीं रोहित शर्मा पांच बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

Kuldeep Yadav (Pic Source-Instagram)
Kuldeep Yadav (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि रोहित शर्मा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं वहीं रोहित शर्मा पांच बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों ही खिलाड़ी आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में कुलदीप यादव ने गौरव कपूर के यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियन’ में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे रोहित और युजवेंद्र चहल ने एक डांस वीडियो में उन्हें छोड़ दिया था। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि तीनों ने मिलकर इस डांस वीडियो के लिए कोरियोग्राफ (Choreograph) किया लेकिन आखिर में कुलदीप को हटा दिया गया। कुलदीप ने बताया कि वो इस वीडियो के लिए काफी ज्यादा गंभीर थे।

कुलदीप ने कहा कि, ‘मैं, रोहित और चहल टिक टॉक में एक डांस वीडियो की योजना बना रहे थे और हमने उसके लिए काफी मेहनत भी की थी। यह हमारी Choreography थी और हमने काफी कड़ी मेहनत की थी लेकिन फाइनल वीडियो में बाकी दोनों ने मुझे हटा दिया। मैं इस वीडियो के लिए काफी गंभीर था क्योंकि यह मेरे लीग के बाहर की थी।’

वहीं रोहित शर्मा ने हाल ही में कुलदीप यादव के कमेंट पर अपना पक्ष रखा। 14 मई को कुलदीप यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें रोहित शर्मा की तस्वीर बैकग्राउंड में लगी हुई है। कुलदीप ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘Hello There’

यह रहा कुलदीप का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

Rohit Sharma Reply (Pic Source-Instagram)
Rohit Sharma Reply (Pic Source-Instagram)

इस पर रोहित ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘हां, हां अगली बार तुझे भी डांस वीडियो में ले लेंगे।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 टूर्नामेंट की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मुकाबला 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 17 मई को धर्मशाला में पंजाब सिंह के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस के लिए अब अगला मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp