IND vs BAN: अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं शाकिब अल हसन, काले धागे को दांतों में दबाकर की बल्लेबाजी, यहां देखें तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं शाकिब अल हसन, काले धागे को दांतों में दबाकर की बल्लेबाजी, यहां देखें तस्वीरें

शाकिब अल हसन पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए।

Shakib Al Hasan (Pic Source-X)
Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की पारी के दौरान अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी के दौरान एक काले रंग के धागे को चबाते हुए देखा गया।

शाकिब अल हसन जितनी देर इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए उतने समय तक उन्होंने अपने गले में बंधे काले धागे को अपने दातों के बीच में रखे हुए देखा गया। तमाम लोग इस चीज को देखकर हैरान थे कि आखिर क्यों शाकिब अल हसन ऐसी हरकत कर रहे हैं।

दरअसल शाकिब अल हसन की आंख ठीक नहीं है और इस सीरीज के शुरू होने से पहले उन्होंने डॉक्टर से अपनी आंखों की जांच भी कराई थी। इस मैच के दौरान भी ऐसा देखा गया कि शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी परेशानी हो रही है। वो बल्लेबाजी करते समय काले धागे को लगातार चबाते हुए नजर आए।

बता दें कि शाकिब अल हसन पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए। अनुभवी ऑलराउंडर का विकेट पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने झटका है।

बांग्लादेश भारत के खिलाफ काफी मुश्किल स्थिति में है

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए। टीम की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर रवि अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 86 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल ने 56 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया जबकि आकाश दीप ने 17 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है। अभी तक ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं है जिसने भारत के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया है। मेजबान इस समय बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?