रोहित शर्मा के फैंस को यह शोभा नहीं देता - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा के फैंस को यह शोभा नहीं देता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को मौका मिला। मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में रोहित पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। पिच धीमा था और इसका फायदा रोहित ने उठाया।
रोहित ने 114 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए। वे बल्लेबाजी कर ही रहे थे कि विराट ने पारी घोषित कर दी।
Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

बस फिर क्या था, रोहित के फैंस चिढ़ गए। कहा जाने लगा कि रोहित के पास शतक बनाने का सुनहरा अवसर था जो विराट ने छीन लिया।

जब विराट ने पारी घोषित की तब दूसरे दिन के खेल को खत्म होने में कुछ ही समय बाकी था। भारत की पहली पारी ही चल रही थी। विराट जानते थे कि पारी घोषित करना जरूरी वरना भारत को ऑस्ट्रेलिया को दो बार आउट करने के लिए समय कम मिलेगा।
रोहित के फैंस ने सोशल मीडिया पर सिर उठा लिया। वे विराट और उनके फैसले पर सवाल उठाकर उनकी आलोचना करने लगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तो ये कहा कि विराट ने पारी घोषित करने में देर लगा दी।
ऐसे में रोहित के फैंस का इस तरह प्रति‍क्रिया देना स्वीकार्य नहीं है। टेस्ट मैच जीतना पहली प्राथमिकता है। दूसरे नंबर पर आता है शतक या व्यक्तिगत प्रदर्शन। खुद रोहित भी अपने फैंस की इस प्रतिक्रिया से सहमत नहीं होंगे।

close whatsapp