BAN vs IND: रोहित शर्मा को बोलो घर बैठे, उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने की जरूरत नहीं है: अजय जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: रोहित शर्मा को बोलो घर बैठे, उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने की जरूरत नहीं है: अजय जडेजा

जब किसी खिलाड़ी के हाथ में फैक्चर होता है तो उनको अगले 10 दिनों तक बल्ला नहीं पकड़ना चाहिए: अजय जडेजा

Rohit Sharma and Ajay Jadeja (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma and Ajay Jadeja (Pic Source-Twitter)

अंगूठे में लगी चोट की वजह से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर रहना पड़ा था। बता दें, दूसरे वनडे मुकाबले में फील्डिंग करते समय रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद ना तो उन्होंने तीसरे वनडे में भाग लिया और ना ही पहले टेस्ट में उन्होंने खेला।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। यह टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा। हालांकि अब उनकी वापसी से चयनकर्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शतक जड़ा था। इसी शतक के बदौलत भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में मात दी थी। जब पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा से पूछा गया कि अगर रोहित शर्मा वापसी करते हैं तो किसको बाहर करना चाहिए तो उन्होंने इसका शानदार तरीके से जवाब दिया।

बता दें, गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़ा था। यह उनका प्रारूप में सबसे तेज शतक था।

रोहित को बोलो घर में बैठने के लिए: अजय जडेजा

सोनी स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान अजय जडेजा ने कहा कि, ‘ तभी तो बोल रहा हूं रोहित शर्मा को घर में बैठने के लिए। जब किसी खिलाड़ी के हाथ में फैक्चर होता है तो उनको अगले 10 दिनों तक बल्ला नहीं पकड़ना चाहिए। अगर वह ठीक भी हो जाते हैं तो उन्हें अगले ही दिन टीम से नहीं जुड़ना चाहिए। इसको ठीक होने में 1 से 15 दिन और लगते हैं। और वैसे भी अभी तक हमें इस चीज का भी अंदाजा नहीं है कि चोट कितनी गहरी है।

इसीलिए मैं यह बात कहना चाहूंगा कि हमें इसके लिए सबसे सही फैसला लेना चाहिए और रोहित शर्मा को थोड़े और दिनों के लिए आराम देना चाहिए।’

दूसरा टेस्ट मुकाबला दिसंबर 22 से मीरपुर में शुरू होगा। अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें दूसरा टेस्ट भी जीतना बेहद जरूरी है। जडेजा का यही मानना है कि रोहित को अपना रिहैब पूरा खत्म करना चाहिए और इसके लिए उन्हें अभी NCA में ही रहना चाहिए।

 

close whatsapp