'Rohit Sharma को और अधिक आक्रामक होना चाहिए'- टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के लिए रोहित को मिली पूर्व दिग्गज से अहम सलाह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Rohit Sharma को और अधिक आक्रामक होना चाहिए’- टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के लिए रोहित को मिली पूर्व दिग्गज से अहम सलाह 

हाल में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। 

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के बैजबाॅल (Bazball) की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है, क्योंकि इंग्लिश टीम इस फाॅर्मेट में एक आक्रामक तरीके का क्रिकेट खेल रही है, जिसमें वह टेस्ट मैच के हरेक दिन विरोधी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं।

साथ ही बता दें कि इंग्लैंड की टीम में ये परिवर्तन तब से देखने को मिला है जब से न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कोचिंग संभाली है।

तो वहीं अब इंग्लिश टीम के इस गेम से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी सलाह दी है। कपिल का कहना है कि रोहित और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।

Rohit Sharma को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कपिल देव ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा- बैजबाॅल क्रिकेट शानदार है, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही एशेज सीरीज, हाल के दिनों में मैंने देखी सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक थी। मुझे लगता है कि क्रिकेट को इसी तरह से खेलना चाहिए। रोहित अच्छा दिख रहा है, लेकिन उसे और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।

कपिल ने आगे कहा- आपको सोचना होगा कि इंग्लैंड जैसी टीमें किस प्रकार का खेल टेस्ट क्रिकेट में खेल रही है। यह सिर्फ हमें ही नहीं सोचना है कि बल्कि वे सभी देश जो क्रिकेट खेल रहे हैं, इस सोच पर अपने खेल को विकसित कर सकते हैं। सभी टीमों के लिए टेस्ट मैच को जीतने की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ड्राॅ नहीं।

ये भी पढ़ें- Wahab Riaz ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट, जानें उनके द्वारा बनाए गए कुछ खास रिकाॅर्ड 

close whatsapp