रोहित शर्मा ने पहली बार वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने पहली बार वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़ा

लेटेस्ट आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा इस समय 6वें स्थान पर है जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 9वें पायदान पर।

Virat Kohli and Rohit Sharma. (Photo Source: BCCI/Twitter)
Virat Kohli and Rohit Sharma. (Photo Source: BCCI/Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान और इन्फॉर्म बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

इसी वजह से उनकी आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है। लेटेस्ट आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा इस समय 6वें स्थान पर है जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 9वें पायदान पर। पहली बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को पछाड़ा है।

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 16 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इसके अगले ही मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 136 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

विराट कोहली की बात की जाए तो वो भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छे फॉर्म में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 85 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली थी। इसी मैच में उन्होंने केएल राहुल के साथ तीन विकेट जल्द करने के बाद चौथे विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।

क्विंटन डिकॉक और ट्रेंट बोल्ट की रैंकिंग में भी हुआ है इजाफा

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले दो मैच में दो शतक जड़े थे। उनकी इसी बल्लेबाजी की वजह से अब क्विंटन डिकॉक आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

वहीं न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी अभी तक वर्ल्ड कप में जबर्दस्त गेंदबाजी की है और यही वजह है कि वो अब वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर जोश हेजलवुड है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?