अब फैन्स को देखने को मिलेगा रोहित शर्मा का वो रूप जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब फैन्स को देखने को मिलेगा रोहित शर्मा का वो रूप जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा!

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।

Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)
Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 की शुरुआत बेहद खराब रही है। हालांकि टीम का आईपीएल में धीमी शुरुआत करने का इतिहास रहा है। लेकिन इस बार की परिस्थितियां थोड़ी सी अलग है। इस सीजन टीम में बदलाव हुआ है और इस वजह से टीम अपना बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

इस बीच मुंबई को इस सीजन लगातार अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवालियां निशान खड़े कर रहा है। हिटमैन न तो इस सीजन कप्तानी में कुछ खास कमाल कर पाए हैं और अब तक वो अपने बल्ले से भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने इंस्टग्राम पर अपनी टीम और मुंबई के फैन्स के लिए एक खास मेसेज लिखा है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित ने मुंबई की टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “हम अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा साथ रहे हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। आपने अबतक कुछ नहीं देखा है।”

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

इस सीजन मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से मात दी। तीसरा मुकाबला हारने के बाद मुंबई की टीम अब पॉइंट्स टेबल में सीएसके से भी नीचे 9वें पायदान पर पहुंच चुकी है।

मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 9 अप्रैल को खेलेगी और उन्हे हर हाल में वो मुकाबला जीतना होगा, नहीं तो उनके लिए आगे का रास्ता और भी मुश्किल हो जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित एंड कंपनी अगले मुकाबले में किस रणनीति और कितने बदलाब के साथ मैदान पर उतरती है।

close whatsapp