विराट कोहली के आउट होने पर कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
विराट कोहली 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अद्यतन - मार्च 4, 2022 7:03 अपराह्न

श्रीलंका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। विराट कोहली 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 45 रन ही बना सके, श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज लसिथ एम्बुलडेनिया ने अपनी टीम के लिए विराट कोहली के रूप में महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। हालांकि विराट कोहली इस मैच के बाद सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जब विराट कोहली क्रीज पर थे तब प्रसंशकों के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी ड्रेसिंग रूम मैच का लुत्फ उठा रहे थे। उसके बाद बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज की एक शानदार डिलीवरी के बाद भारतीय खेमें में शांति का माहौल था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी विराट के विकेट से झटका लगा और उनका निराशा भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/BenaamBaadshah4/status/1499673794050654211?s=20&t=FBD2I2vn5Y-G4_JRLm_gOA
रन मशीन ने युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी के साथ 155 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की। चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर आये विहारी ने काफी समय लेते हुए 128 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाये।
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने की तेज शुरुआत
भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के रूप में तेजी से शुरुआत की। हिटमैन ने 28 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाये, उसके बाद तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा की शार्ट पिच गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने की कोशिश में कप्तान ने अपना विकेट खो दिया। उनके साथ बल्लेबाजी करने आये मयंक अग्रवाल भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके, मयंक ने 49 गेंदों में 33 रन बनाये।
विराट कोहली के आउट होने बाद मैदान पर ऋषभ ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 96 रनों की तेज पारी खेली, दुर्भाग्य से 24 वर्षीय सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट हो गए और शतक से चूक गए। टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर भी इस मुकाबले 27 रन ही बना सके।