Rohit Sharma

रोहित शर्मा का कप्तानी से हटना उनके और मुंबई के लिए फायदेमंद, दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन बना

MI Captain Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)
Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) ने जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइंटस से ट्रेड करते हुए कप्तान बनाने का फैसला किया, तो इससे हर कोई हैरान रह गया। फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट विशेषज्ञ भी एमआई के इस कदम से सहमत नहीं दिखे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग दो हिस्सों में बंट गए। एक हिस्सा जो इस फैसले को सही ठहरा रहा था, जबकि दूसरा इसे गलत।

अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने इस पर अपनी राय रखी है। फिंच का मानना है कि कप्तानी का बोझ हटने के बाद रोहित खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जो टीम के लिए फायदेमंद होगा।

रोहित के सामने चुनौती सिर्फ मैदान में जाकर पारी का आगाज करना है- एरोन फिंच

फिंच ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि रोहित के सामने चुनौती सिर्फ मैदान में जाकर पारी का आगाज करना है, जैसा पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारत और मुंबई के लिए किया है।

उन्होंने कहा कि, जब आप लगातार किसी टीम की कप्तानी कर रहे होते हो, तो आप जहां जाते हो टीम के कप्तान होते हो। इसलिए अब सिर्फ मैदान में जाकर बल्लेबाजी करना व्यक्तिगत रूप से उनके और मुंबई इंडियंस के लिए काफी फायदेमंद होगा।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए आईपीएल का 2023 सीजन बहुत अच्छा नहीं गुजरा था। उन्होंने 20.75 की औसत से 16 पारियों में 332 रन बनाए। ओवरऑल रोहित शर्मा ने 243 मैचों में 29.58 की औसत से 6211 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 42 अर्धशतक भी है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई पांच बार चैंपियन

रोहित शर्मा की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में एमआई ने पहली बार 2013 में आईपीएल खिताब जीता। इसके बाद 2015, 2017, 2019, 2020 में टीम चैंपियन बनी।

close whatsapp