Champions Trophy 2025: "हमारे पास दो स्पिनर्स और तीन ऑलराउंडर है", प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच स्पिनरों के सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy 2025: “हमारे पास दो स्पिनर्स और तीन ऑलराउंडर है”, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच स्पिनरों के सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया बयान

टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज यानी 19 फरवरी से हो गई है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जा रहा है। वहीं टीम इंडिया की बात की जाए तो उसे टूर्नामेंट का अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 20 फरवरी को खेलना है।

हालांकि, इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक रिपोर्टर के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि हमारे पास दो स्पिनर्स और तीन ऑलराउंडर है और वह उन्हें पांच स्पिनर के रूप में नहीं देखते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘हमारे पास दो स्पिनर और तीन ऑलराउंडर है। मैं उन्हें पांच स्पिनर्स के रूप में नहीं देखता हूं। जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हमें बल्लेबाजी में भी काफी गहराई देते हैं। उनके रहने से टीम सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी लाइनअप में भी हमें काफी मदद मिलेगी।’

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी इंडिया टीम

बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियन ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को इसी वेन्यू पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। टीम अपना अंतिम लीग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 2 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम तीन स्पिन ऑलराउंडर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतर रही है। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर तीनों अच्छे लय में हैं और वे भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

वहीं अपने शुरुआती मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि टीम इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है। टीम के लिए अच्छी बात यह भी है कि कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन लय में वापस आ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक बनाया था।

close whatsapp