क्रिकेट से दूर विदेश में Chill कर रहे हैं Rohit Sharma, अतरंगी शर्ट पहनकर शेयर की तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट से दूर विदेश में Chill कर रहे हैं Rohit Sharma, अतरंगी शर्ट पहनकर शेयर की तस्वीर

इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं कप्तान Rohit Sharma

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit Sharma अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर रोज उनकी कोई ना कोई तस्वीर सामने आ ही जाती है। इस बीच हिटमैन ने खुद इस बार अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो कुछ ही देर में फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो गई है।

Rohit Sharma का खास खिलाड़ी बनेगा टी20 का नया कप्तान?

अभी तक खबर थी की हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन अब कहानी में बदलाव आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है, साथ ही Rohit Sharma और गौतम गंभीर भी इस फैसले के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में हार्दिक के लिए ये बड़ा झटका है और उनका सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है अब।

Rohit Sharma की एक तस्वीर इंटरनेट पर सनसनी मचा देती है

*इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं कप्तान Rohit Sharma
*इसी कड़ी में हिटमैन ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की।
*नीले रंग की शर्ट में रोहित ने दिखाया स्वैग, हमेशा की तरह पहन रखी है कैप।
*दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गई ये तस्वीर।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Rohit Sharma ने

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

रितिका ने भी ये तस्वीर शेयर की थी इंस्टा स्टोरी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

लंका दौरे के जरिए हो सकती है रोहित की 22 गज पर वापसी

पहले खबर थी की रोहित शर्मा श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, लेकिन अब कुछ अलग रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं, लेकिन बुमराह और विराट इस दौरे से खुद को अलग रख सकते हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, उसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। साथ ही इस दौरे के जरिए गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच जुड़ेंगे और बतौर कोच उनका कार्यकाल 2027 रन तक रहने वाला है।

close whatsapp