घर पहुंचने के बाद भी Victory Parade के बारे में सोच रहे हैं Rohit Sharma, इस बार खुद ने शेयर किया वीडियो
Victory Parade की रील वीडियो शेयर की Rohit Sharma ने इंस्टा पर।
अद्यतन - Jul 5, 2024 4:03 pm

Victory Parade से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक Rohit Sharma के नाम की गूंज थी, इस दौरान हिटमैन भी बार-बार फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप कप की ट्रॉफी दिखा रहे थे। वहीं अब घर पहुंचने के बाद रोहित सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
Rohit और विराट के बीच दिखी पक्की दोस्ती
वहीं 4 जुलाई के दिन एक बार फिर से फैन्स को विराट और Rohit Sharma के बीच पक्की दोस्ती देखने को मिली। सबसे पहले Victory Parade में विराट खुद रोहित को आगे लेकर आए, जिसके बाद दोनों ने फैन्स को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाई। वहीं बाद में दोनों बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में जमकर डांस किया और वो वीडियो भी इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया।
Rohit Sharma ने फैन्स के साथ शेयर की अपनी Feelings
*Victory Parade की एक रील वीडियो शेयर की Rohit Sharma ने इंस्टा पर।
*इस वीडियो के पीछे फैन्स नजर आ रहे हैं और कप्तान रोहित काफी खुश दिखे रहे हैं।
*कैप्शन में लिखा-अभी भी कल रात के बारे में सोच रहा हूं, प्यार के लिए धन्यवाद।
*शिखर धवन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- तुम इसके हकदार हो रोहित भाई।
इंस्टा पर ये रील वीडियो शेयर की है Rohit Sharma ने
यहां दिखी रोहित और विराट की पक्की दोस्ती
हर खिलाड़ी के निकले थे आंसू
वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद हर खिलाड़ी इमोशनल हो गया था, विराट से लेकर हार्दिक और रोहित के साथ-साथ सिराज मैदान पर जमकर रोने लगे थे। बाद में विराट और रोहित ने रोते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया था, वहीं उस पल को लेकर कोहली ने कहा था कि वो इस चीज को हमेशा याद रखेंगे। दूसरी ओर खिताब जीतने के बाद फोटोशूट के दौरान रोहित ने कहा था कि- सब सपने जैसा लग रहा है और टीम ने इस खिताब को जीतने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी। वैसे 2024 से पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उस समय रोहित टीम में बतौर खिलाड़ी थे।