इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने दर्ज की एकतरफा 10 विकेट से जीत तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने दर्ज की एकतरफा 10 विकेट से जीत तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में सिर्फ 19 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

Team India (Photo Source: Twitter/BCCI)
Team India (Photo Source: Twitter/BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में 12 जुलाई को 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। जिसमें पूरी तरह से भारतीय टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला। जिसके चलते भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट हासिल करने के साथ इंग्लैंड की टीम को 25.2 ओवरों में 110 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बुमराह के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने टेक दिए अपने घुटने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय टीम को बिल्कुल भी बेहतर शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने रॉय को बोल्ड करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका देने का काम किया। जिसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जिससे 6 रन के स्कोर पर ही इंग्लैंड की टीम ने अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए थे।

यहां से भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की मुश्किलों को और भी बढ़ाने का काम किया जिसमें 7 के स्कोर पर बेन स्टोक्स भी बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने। जबकि 17 के स्कोर पर बेयरस्टो और 26 के स्कोर पर लिविंगस्टोन भी पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इंग्लैंड की पारी पूरी तरह से बिखरते हुए नजर आने लगी।

हालांकि कप्तान जॉस बटलर ने जरूर 30 रनों की छोटी पारी खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन उनको भी शमी ने पवेलियन भेजने के साथ इंग्लैंड को वापसी का किसी तरह का मौका नहीं दिया। जिसके चलते मेजबान टीम की पूरी पारी 25.2 ओवरों में सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 7.2 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वहीं शमी ने 7 ओवर में 3 विकेट जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।

रोहित और धवन की जोड़ी ने दिलाई एकतरफा 10 विकेट से जीत

111 रन के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरू के ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी करते इंग्लैंड के गेंदबाजों को किसी तरह से विकेट हासिल करने का मौका नहीं दिया। जिसके बाद दोनों ने अपने हाथ खोलने के साथ तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। पहले 10 ओवरों में भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन पहुंच चुका था।

कप्तान रोहित शर्मा ने यहां से आक्रामक रुख अपनाते हुए एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और जल्द ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस स्कोर को बिना किसी नुकसान के 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 76 रन बनाए तो वहीं धवन के बल्ले से नाबाद 31 रनों की पारी देखने को मिली।

यहां पर देखिए भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Cric_Resanth/status/1546889481910829056

close whatsapp