भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इतना खुश देख, पाकिस्तानी कप्तान के उड़ गए तोते - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इतना खुश देख, पाकिस्तानी कप्तान के उड़ गए तोते

टीम इंडिया अगला मैच पाक टीम से अहमदाबाद में खेलेगी अब।

(Image Credit- instagram)
(Image Credit- instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतर रही है, पहले रोहित की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब फिर अफगान टीम को मात दी। जिसके बाद टीम इंडिया में अलग तरह की खुशी और उत्साह है, वहीं इस खुशी का नजारा कप्तान रोहित के नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला है जो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है अब।

भारतीय टीम के सामने अब होगी किसकी चुनौती?

वहीं वर्ल्ड कप में अब भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा, ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं पाक टीम अपनी पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी,  जहां टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान टीम को बुरी तरह हराया था और इसी हार का हिसाब बराबर करने लिए बाबर की टीम बेकरार है।

बाबर आजम को पसंद ना आए शायद भारतीय टीम की ये तस्वीर

*टीम इंडिया अगला मैच पाक टीम से अहमदाबाद में खेलेगी अब।
*इस मैच के लिए दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गई है टीम इंडिया।
*भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रवाना होने से पहले तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में टीम के सभी खिलाड़ी नजर आ रहे थे काफी ज्यादा ही खुश।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खुशी तो देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

पाक टीम पहले ही पहुंच गई है अहमदाबाद

टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप में दमदार आगाज किया है, जहां बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने पहले नीदलैंड को हराया और फिर लंका के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज कर मैच जीता। वहीं अब टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए पाक टीम अहमदाबाद पहुंच गई है, जहां टीम का जोरदार स्वागत हुआ और इस स्वागत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की जमकर तारीफ कर चुके हैं और यहां के स्वागत से वो काफी ज्यादा ही प्रभावित हुए हैं।

कुछ ऐसे हुआ था पाकिस्तान टीम का स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?