आग की तरह वायरल हुआ रोहित शर्मा का ये वीडियो, पहले नहीं देखा होगा हिटमैन का ये अंदाज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आग की तरह वायरल हुआ रोहित शर्मा का ये वीडियो, पहले नहीं देखा होगा हिटमैन का ये अंदाज!

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टा पर नई रील वीडियो की शेयर।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ बात करने के अंदाज को लेकर भी मशहूर हैं, कई बार मीडिया के सामने हिटमैन खुलकर बयान देते हैं और वो काफी वायरल होते हैं। लेकिन आज हम आपको कप्तान हिटमैन का एक अलग अंदाज दिखाने जा रहे हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

कप्तान रोहित शर्मा एंड टीम को मिली थी हार

जी हां, हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला देते हुए भारतीय टीम को 2-1 से वनडे सीरीज में हरा दिया था।

ऐसा अवतार पहले देखा है आपने कप्तान रोहित शर्मा का?

*रोहित शर्मा ने अपने इंस्टा पर नई रील वीडियो की शेयर।
*रील वीडियो में हिटमैन अपने परिवार के साथ कर रहे हैं डांस।
*कप्तान का ये वीडियो साले की शादी के कार्यक्रम से जुड़ा है।
*दूसरी ओर इस वीडियो पर आ चुके हैं अब तक कई लाखों व्यूस।

कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर किया था ये वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हाल ही में एक मशहूर DJ से मिले थे रोहित

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Martin Garrix (@martingarrix)

जल्द ही MI टीम के साथ जुड़ जाएंगे हिटैमन

दूसरी ओर IPL 2023 की मार्च 31 से शुरूआत होने जा रही है, जिसे लेकर सभी टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है और इस कड़ी में जल्द ही कप्तान रोहित भी अपनी टीम यानी की मुंबई के साथ जुड़ जाएंगे। एक तरफ टीम 2022 के खराब सीजन के बाद वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ बुमराह इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

close whatsapp