बीच मैच में रोहित शर्मा को पता नहीं क्या हो गया था, कैमरे में कैद हो गए उनके ये इशारे | CricTracker Hindi

बीच मैच में रोहित शर्मा को पता नहीं क्या हो गया था, कैमरे में कैद हो गए उनके ये इशारे

एक बार फिर से मैदान पर देखने को मिला रोहित शर्मा का फनी अवतार।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

IPL के दौरान रोहित शर्मा अपनी ही मस्ती में मस्त रहते है, ऐसे में उनके कई वीडियो भी वायरल होते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो SRH टीम के खिलाफ हुए मैच से सामने आया है, जिसमें हिटमैन एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं और किसी की तरफ देखकर फनी इशारे भी कर रहे हैं।

बल्ले के साथ संघर्ष खत्म नहीं हो रहा रोहित शर्मा का

भले ही रोहित शर्मा मैदान पर फनी हरकतों के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ला से संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां SRH के खिलाफ भी रोहित अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए, इस दौरान हिटमैन ने 16 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 26 रन बनाए थे और इस पारी में उन्होंने 3 छक्के भी लगाए थे। ऐसे में देखना होगा की आगे उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

रोहित शर्मा और उनका ये फनी अवतार…

*एक बार फिर से मैदान पर देखने को मिला रोहित शर्मा का फनी अवतार।
*इस दौरान रोहित जीभ निकाल कर किसी को चिढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।
*उसके बाद वो जोर-जोर से खांसने भी लगे थे काफी ज्यादा फनी अंदाज में।
*वहीं वीडियो के आखिर में हिटमैन किसी को देख बैठने का इशारा करने लगे।

आप भी देखो रोहित शर्मा का ये वायरल हुआ वीडियो

रोहित शर्मा का मैच से पहले हुआ था खास सम्मान

दूसरी ओर SRH के खिलाफ मैच शुरू होने से  मुंबई इंडियंस  के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया था, जहां लगातार 18 सीजन IPL के  खेलने के लिए उनको ये सम्मान मिला। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के अध्यक्ष श्री रोजर बिन्नी ने रोहित को एक स्पेशल मूमेंटो दिया था सम्मान के रूप में और उसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। वैसे रोहित अपने IPL करियर में MI टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार खिताब अपने नाम किया था। लेकिन साल 2024 में उनको इस टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह अब MI की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp