दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में भारत की जीत के साथ रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का अहम रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में भारत की जीत के साथ रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का अहम रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20I मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Source: Getty Images)

रोहित शर्मा ने 28 सितंबर को एक कैलेंडर वर्ष में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत के एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब रोहित शर्मा के नाम एक साल में भारत के कप्तान के रूप में सबसे अधिक T20I मैच जीतने का रिकॉर्ड है।

भारतीय कप्तान ने यह उपलब्धि 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में आठ विकेट की जीत के साथ हासिल की। इस जीत के साथ, रोहित के नाम अब साल 2022 में भारत के कप्तान के रूप में T20I क्रिकेट में 16 जीत हैं, जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2016 में 15 T20I मैचों में जीत के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रोहित शर्मा की असली अग्नि परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी

हालांकि, T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि वह पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) को पांच आईपीएल (MI) खिताब जीता चुके हैं। लेकिन भारतीय कप्तान की  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्नि परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी, जब वह भारत का आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में नेतृत्व करेंगे, और सबकी निगाहें बतौर सलामी बल्लेबाज उनके खुद के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी कप्तानी पर भी होगी।

आपको बता दें, रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप 2022 था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई और केवल तीन जीत के साथ घर लौटी। खैर, अब सभी की उम्मीदें रोहित से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खिताबी जीत पर है, क्योंकि टीम ने साल 2007 के बाद से यह ट्रॉफी नहीं जीती है।

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीमित ओवरों की सीरीज को 11 अक्टूबर को समाप्त करने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रुख करेगी, जहां उनका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को MCG में है।

close whatsapp